3 को होगा भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण

cff25a92-003f-4f34-b6ac-e6c4bf0d142b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

-समिति ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों को सौपे दायित्व।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में आज ब्राह्मण धर्मशाला में आगामी 3 सितंबर को भगवान परशुराम चौक के भव्य लोकार्पण के संबंध में पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आज कौशलानन्द पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सभा का संचालन कर रहे मण्डल महामन्त्री अजय मिश्रा ने सभी की सहमति लेते हुए समस्त पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल सम्पादन हेतु दायित्व सौपे।
राहुल चौबे एवं पंकज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम केंद्रीय राज्यमंत्री बी0एल0वर्मा के सान्निध्य में मुख्य अतिथि के तौर पर न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
कौशलानन्द पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम का यह चौक सम्पूर्ण प्रदेश में अपने आप में एक उत्कृष्ट चौक है यह निश्चय ही जनपद बदायूँ के नाम को गौरवान्वित करेगा।
बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा, राम बहादुर पांडेय, अजय मिश्रा, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, अश्विनी भारद्वाज, नत्थूलाल पाराशरी, अमित पाठक, डॉ0 अक्षत अशेष, डॉ0 भास्कर शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, द्विजेंद्र उपाध्याय, संजीव शर्मा, गौरव भारद्वाज, दिनेश शर्मा, आलोक पाठक, राजीव शर्मा, संजय पाठक, सुभाष शर्मा, मोहित मिश्रा, गिरिश शर्मा, आयुष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights