108वें उर्स-ए-रजवी में सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई को लेकर आरएसी ने दिया ज्ञापन
बरेली। आगामी 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 108वें उर्स-ए-रजवी की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा कादरी ने निर्देश पर इमरान रजा बरकती और मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ।इमरान रज़ा बरकाती ने कहा कि प्रशासन से व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। कमेटी ने कहा कि उर्स में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन बरेली शरीफ पहुंचेंगे, इसलिए सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था आवश्यक है।मांगपत्र में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से दरगाह व उर्स स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, निर्माणाधीन स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढों और जलभराव की समस्या दूर करने तथा खुले सीवर मैनहोल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है।कमेटी ने उर्स के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों व ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत, पोर्टेबल ट्रांसफॉर्मरों की उपलब्धता, पेयजल, पियाऊ, हैंडपंप, पानी के टैंकर और इस्लामिया मैदान व जामियातुर्रज़ा में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने पर जोर दिया। साथ ही रूट डायवर्जन योजना पहले से सार्वजनिक करने, पर्याप्त पार्किंग, अतिरिक्त बस सेवा और ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की भी मांग की।मांगपत्र में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य बड़े अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम तैनात करने तथा इन व्यवस्थाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही गई है। मथुरापुर और कांकर टोला स्थित खानकाहे अमीन-ए-शरीअत में होने वाले उर्स के लिए भी बिजली, पानी, साफ-सफाई, मेडिकल कैंप, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
इसके अलावा जंक्शन से चौपुला होते हुए इस्लामिया मैदान जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी की गई। आरएसी ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि उर्स को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में समिति पूरा सहयोग करेगी।इस मौके हाफिज़ इमरान रज़ा,मौलाना कमरुज्जमा,मौलानाा सय्यद तौकीर रजा,मौलाना आरिफ रज़ा,हाफिज फरमान रज़ा,मौलाना माजिद रज़ा,मौलाना सफदर रज़ा,अब्दुल लतीफ कुरैशी,राजू बाबा,ताज खान,मुजफ्फर अली,मोहम्मद जुनैद हनीफ अज़हरी,सय्यद मुशर्रफ़ हुसैन,सईद सिब्तैनी,मोहम्मद यूसुफ,अमीक रज़ा,इब्ने हसन,मोहम्मद यूसुफ,सय्यद रिज़वान रज़ा,शाहनवाज़ रज़ा,मोहम्मद चांद,ज़ुबैर हुसैन,मोहम्मद अहमद,आरिफ रज़ा,रशीद गद्दी,बब्बू गद्दी,आरिफ गद्दी,इश्कत अल्वी,इरशाद रज़ा,अफजल रज़ा,आदिल रज़ा,तौकीर रज़ा,दिलशाद खान,उवैस खान,तंजीम रज़ा,सय्यद फुरकान,सय्यद नासिर अली,जीशान रज़ा,इमरान रज़ा, मोबिन रज़ा,बिलाल रज़ा,चाँद बाबू,समी वहाब,मोहम्मद अज़ीम,माजिद अल्वी,मोहम्मद सैफ,अमिश अली,मोहम्मद जावेद,महशर अली,मोहम्मद उमर,मोहम्मद इस्लाम, शुऐब खान,मोहम्मद अनीस,जुबैर खान,मोहम्मद कासिम,वसीर हुसैन,मोहम्मद रज़ा,इरशाद अली, मोहम्मद शरीफ, आबिश अली,मोहम्मद सखावत,मोहम्मद तारिक,शानू अल्वी,मोहम्मद फैज़ान,अमिल हुसैन,मोनिस उद्दीन,आमिर अहमद,आफताब हुसैन,सहित बड़ी तादाद में आर ए सी पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मौजूद रहे।















































































