गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-07-27 at 3.29.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राम राज्य दल के पदाधिकारियों ने गौ संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने तथा देशभर में गौ संरक्षण के लिए प्रभावी राष्ट्रीय नीति लागू करने की मांग उठाई। ज्ञापन में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश के महत्व का उल्लेख करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया।राम राज्य दल के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा एवं महासचिव डॉ. रामकुमार आर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशु कल्याण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस दिशा में व्यापक और प्रभावी नीति बनानी चाहिए।
ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गोवध पर समान एवं कठोर कानून लागू करने, निराश्रित एवं बीमार गौवंश के संरक्षण के लिए स्थायी राष्ट्रीय नीति बनाने, प्रत्येक जनपद में आधुनिक गौशालाओं की स्थापना, गौ तस्करी पर सख्त रोक, गौ आधारित प्राकृतिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने सहित दस प्रमुख मांगें शामिल की गई हैं। साथ ही विद्यालयों में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की भी मांग की गई। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और गौ संरक्षण के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इस दौरान डॉ रीता शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, ब्रह्म प्रकाश भदौरिया, गार्गी शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights