गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर बरेली में निकली पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-07-27 at 3.29.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने तथा केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बरेली में हिंदू संगठनों, गौसेवकों और संत समाज ने संयुक्त रूप से भव्य पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा हरि मंदिर से शुरू होकर मॉडल टाउन, शहदाना चौराहा, श्यामगंज, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां प्रदर्शन किया गया, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सौंपा गया।यह कार्यक्रम ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के द्वितीय चरण के तहत आयोजित किया गया। अभियान के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में पिछले छह माह से गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गोहत्या निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति लागू करने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं।आयोजकों के अनुसार, 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों को संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजे गए। अभियान में संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा बड़ी संख्या में गोभक्तों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान सोनू ठाकुर , पंकज पाठक , अमन , आशीष शर्मा , ऋषि देव सिंह , रोहित गंगवार , मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights