रोटरी क्लब क्लासिक ने किया पौधारोपण, कहा – धरती का श्रृंगार हरियाली से ही संभव।

WhatsApp Image 2026-07-26 at 3.10.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी – धरती माँ को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ रविवार 26 जुलाई को रोटरी क्लब क्लासिक उझानी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग के नेतृत्व में कछला रोड स्थित प्रशांत गोयल के फार्म और बुटला गांव स्थित संजीव साहू की मेंथा फैक्ट्री के समीप औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने अपने परिवार सहित सहभागिता की। माँ के सम्मान में कुल 51 पौधे लगाए गए। साथ ही रोपे गए पौधों के बड़ा होने तक संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गौरव गर्ग ने कहा कि जिस तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं, उस अनुपात में पौधारोपण नहीं हो पा रहा है। इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी होगी कि “एक पेड़ माँ के नाम” रोपकर उसे पेड़ बनने तक देखभाल करें, तभी धरती माँ को पोषण मिल सकेगा। के उपाध्यक्ष अनुराग धींगड़ा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया और कहा कि हम सभी को अपने आसपास पौधे लगाने चाहिए और उन्हें बड़ा करने तक उनकी देखरेख करनी चाहिए।क्लब सचिव सिद्धार्थ जैन ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष प्रतीक गोयल और उपाध्यक्ष अनुराग धींगड़ा ने किया। मातृशक्ति का स्वागत वर्षा गर्ग, अनामिका जैन, सोनाक्षी गोयल और मोना धींगड़ा ने किया।कार्यक्रम में अमित छाबड़ा, अमित मित्तल, अंकुर गोयल, अश्वनी गोयल, दिलीप भल्ला, मनीष अदलखा, मनीष गोयल, पुलकित भाटिया, साकेत गर्ग, सुमित माहेश्वरी, सिद्धांत जैन, प्रशांत गोयल, सुशील साहू के अलावा मातृशक्ति में सुमन मित्तल, नेहा गोयल, मीनाक्षी भल्ला, नीति अदलखा, रिया गोयल, मीनाक्षी गोयल, जिम्मी भाटिया, सरिता गर्ग, मोना माहेश्वरी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।रोटरी क्लब ने संकल्प लिया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर सदस्य अपने घर-परिवार में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights