मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ से लखनऊ तक सीधी रेल सेवा का शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की पहली ट्रेन

July 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद बदायूं और उझानी क्षेत्र के लाखों लोगों का वर्षों पुराना सपना रविवार को आखिरकार साकार हो गया। उझानी रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कासगंज–बदायूं–उझानी होते हुए लखनऊ (ऐशबाग) जाने वाली नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आज से कासगंज–ऐशबाग–कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन भी शुरू हो गया। नई रेल सेवा के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और स्टेशन परिसर भारत माता के जयकारों तथा तालियों की गूंज से गूंज उठा।
उझानी रेलवे स्टेशन को इस ऐतिहासिक अवसर के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। स्टेशन परिसर में सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा स्टेशन पहुंचे, उनका जोरदार स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुष्पवर्षा के बीच आयोजित समारोह में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन विशेष ट्रेन को रवाना किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह केवल एक नई ट्रेन का शुभारंभ नहीं, बल्कि बदायूं जनपद और उझानी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता कासगंज, बदायूं और उझानी से सीधे लखनऊ के लिए रेल सेवा की मांग कर रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है और छोटे शहरों को भी बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नई रेल सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। व्यापारियों को व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार में लाभ होगा, किसानों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, मरीजों को राजधानी के बड़े अस्पतालों तक पहुंचने में आसानी होगी तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा जनपद की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार उद्घाटन विशेष ट्रेन निर्धारित समय पर उझानी से रवाना हुई और बदायूं रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद निर्धारित समयानुसार आगे बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली तथा मोहिबुल्लापुर होते हुए ऐशबाग (लखनऊ) के लिए रवाना हुई। नियमित संचालन शुरू होने से अब यात्रियों को राजधानी तक सीधा रेल संपर्क मिल गया है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बदायूं को लगातार रेल सुविधाओं की सौगात मिली है। इससे पहले दिल्ली के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी और अब लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने से जनपद का रेल नेटवर्क और अधिक मजबूत हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के लिए अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी धरातल पर उतरेंगी।उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य देश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रेलवे के विस्तार और आधुनिकीकरण पर अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। नई ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार से आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बदायूं जैसे जनपदों को भी अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।शुभारंभ समारोह में मौजूद लोगों ने नई रेल सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यार्थियों का कहना था कि अब उन्हें लखनऊ आने-जाने में काफी सुविधा होगी। व्यापारियों ने इसे व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया, जबकि आम यात्रियों ने कहा कि वर्षों बाद उनकी मांग पूरी हुई है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय,पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,शारेन्दु पाठक, दीप माला गोयल, राजीव गुप्ता, दीप माला गोयल, करुणा सोलंकी ,सचिन अग्रवाल नगर अध्यक्ष भाजपा उझानी,रेलवे के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।नई रेल सेवा के शुभारंभ के साथ ही बदायूं और उझानी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह रेल सेवा न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि शिक्षा, व्यापार, रोजगार, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी। रविवार का दिन जनपद के रेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights