कारगिल के अमर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बदायूँ में वीरांगना का सम्मान कर गूंजा ‘भारत माता की जय

WhatsApp Image 2026-07-26 at 2.00.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक वाटिका में आयोजित गरिमामय समारोह में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के रणबांकुरों की वीरता और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और पूरा राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
समारोह का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह ने किया। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए पैराशूट रेजिमेंट के वीर सैनिक हवलदार हरिओम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनकी पत्नी वीरांगना श्रीमती गुड्डो देवी को आमंत्रित किया। वीरांगना ने नम आंखों से अपने शहीद पति को पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।मुख्य अतिथि अरुण कुमार ने शहीद हवलदार हरिओम सिंह को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा वीरांगना श्रीमती गुड्डो देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसमें थल सेना, वायु सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने सभी वीर शहीदों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका सम्मान और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीन कुमार ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट सतीश चन्द्र सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों और शहीदों के अद्वितीय त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र सदैव उनके ऋण से उऋण नहीं हो सकता।इस अवसर पर सूबेदार मुनेश सिंह ने ‘नमन सर्विस’ के माध्यम से पूर्व सैनिकों और आश्रितों को पेंशन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्मतिथि संशोधन सहित विभिन्न दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं का ऑनलाइन समाधान कराया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पूर्व सैनिकों ने भी कारगिल युद्ध के गौरवशाली इतिहास, सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।समारोह में जिले के लगभग 100 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights