एचपी इंस्टीट्यूट के चार विद्यार्थियों का आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर पद पर कैंपस प्लेसमेंट

WhatsApp Image 2026-07-25 at 6.55.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, बदायूं के लिए गर्व का क्षण है। संस्थान के चार विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में सचिन सिसोदिया (बीबीए), प्रशांत यादव (बी.कॉम ऑनर्स), मोहम्मद अथर (बीबीए) तथा वंश गुप्ता (बीएससी बायोटेक) शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर संस्थान की डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ. रतिका चावला ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और सुदृढ़ प्लेसमेंट व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संस्थान के प्रबंध निदेशक रजत पटेल एवं निदेशक गजेंद्र पटेल ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एचपी इंस्टीट्यूट अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियां जारी रहेंगी।
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में संस्थान के प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभात सक्सेना, अतुल मिश्रा, आदित्य शर्मा एवं दीपांजलि की सराहनीय भूमिका रही, जिसकी संस्थान प्रबंधन ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। चयन की इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights