उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Image 2026-07-23 at 2.30.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध पहुंचे और ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे सरकार की छवि धूमिल हो।बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील, थाना और ब्लॉक स्तर की कार्यप्रणाली में सुधार होने से सरकार की छवि स्वतः बेहतर होती है। उन्होंने किसानों की उपज की खरीद सुचारु रूप से कराने, चकमार्ग, गोचर और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने तथा आयुष्मान कार्डधारकों से निजी अस्पतालों द्वारा अवैध वसूली रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा और महिला श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा अस्पतालों के लिए चादर, तकिया कवर और ओटी यूनिफॉर्म की आपूर्ति की सराहना करते हुए इसे प्रदेश स्तर पर मॉडल के रूप में अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने विद्यालयी ड्रेस निर्माण में भी स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएमजीएसवाई सड़कों, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, अमृत सरोवर, ट्रैफिक व्यवस्था, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया, टोल प्लाजा, बेसिक विद्यालयों के शौचालय निर्माण और ग्राम चौपालों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा पदाधिकारी तथा मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights