बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश की 104वीं जयंती बदायूं रोड स्थित अनुपम नगर मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई, जिसके बाद केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुकेश के सदाबहार गीत गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने प्रसिद्ध गीत “इक प्यार का नगमा है” प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने भी मुकेश के अमर गीतों को गाकर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र रायजादा, संतोष सक्सेना, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, मंजूलता, मीरा मोहन, अमित आनंद, अक्षय विसारिया, रश्मि विसारिया, अंश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, पूजा सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।