सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों का पति पर आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2026-07-23 at 2.27.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला नवादा जोगियान स्थित शाहनूरी मस्जिद के पास रहने वाली हिना अल्वी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अपने पति और उसके परिचितों पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणियां कर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।हिना अल्वी का कहना है कि उन्होंने अपने पति जावेद हुसैन एवं अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा उन्होंने अपने और अपने दो पुत्रों के भरण-पोषण के लिए पारिवारिक न्यायालय में भी वाद दायर किया है।
शिकायत के अनुसार, 19 जनवरी को उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही हैं। उनका आरोप है कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और उनकी सामाजिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उनके पति जावेद हुसैन अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के माध्यम से सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करा रहे हैं।
हिना अल्वी ने आरोप लगाया कि 5 जुलाई से इंस्टाग्राम पर “वलील खान” नाम की आईडी से लगातार अभद्र संदेश और टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसी आईडी से उनके ममेरे भाई तालिब को भी आपत्तिजनक संदेश भेजे गए हैं। शिकायत के साथ उन्होंने कथित इंस्टाग्राम संदेशों के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए हैं।पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की निष्पक्ष जांच कर उसके संचालक, उनके पति जावेद हुसैन तथा अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights