108वें उर्स-ए-रज़वी को लेकर जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने डीआरएम से की मुलाकात, स्पेशल ट्रेनें व सुरक्षा बढ़ाने की मांग

WhatsApp Image 2026-07-21 at 7.28.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 6 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों के बीच जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के प्रतिनिधिमंडल ने बरेली मंडल की डीआरएम वीणा सिन्हा से मुलाकात कर जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल उर्स कोर कमेटी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मेहंदी हसन के नेतृत्व में पहुंचा।
डॉ. मेहंदी हसन ने बताया कि उर्स के दौरान देश-विदेश से लाखों जायरीन रेल मार्ग से बरेली पहुंचते हैं। ऐसे में मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत, इंदौर, भोपाल, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और कानपुर समेत प्रमुख शहरों से उर्स स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जाए। साथ ही बरेली जंक्शन एवं ट्रेनों में आरएएफ और जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने प्लेटफॉर्म पर ठंडे पेयजल, अतिरिक्त शौचालय, मेडिकल कैंप, लगातार उद्घोषणा, अस्थायी टिकट काउंटर तथा जनरल और स्लीपर कोच में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में सीसीटीवी और इमरजेंसी चेन के पास महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का सुझाव भी दिया गया।
जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रेल यात्राओं के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। डीआरएम वीणा सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को रेलवे प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ. मेहंदी हसन, यासीन खान, समरान खान, ताबिश, साकिब, हाफिज इकराम रज़ा खां, मोईन खान, कौसर अली, शमीम अहमद और अब्दुल्लाह रज़ा खां सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights