बरेली। श्रावण मास के अवसर पर शिवसेना, नाथ नगरी बरेली की ओर से मढ़ीनाथ मंदिर में द्वितीय शिव महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों और शिवभक्तों ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। शिवसेना के मंडल प्रमुख संतोष सिंह ने बताया कि संगठन वर्ष 2007 से हिंदुत्व एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से शिव महाआरती का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के तृतीय सोमवार, 17 अगस्त 2026 को शिवसेना की पारंपरिक सप्तनाथ जलाभिषेक परिक्रमा आयोजित की जाएगी। इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु सातों नाथ मंदिरों की परिक्रमा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवसेना के मीडिया प्रभारी विश्व प्रताप सिंह ने सभी शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आग्रह किया। महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में धनंजय शर्मा, पंडित हरिओम गौतम, रत्नेश पांडे, मोनू पांडे सहित विश्व प्रताप सिंह, प्रभजोत कौर, आरती तिवारी, राकेश यादव, प्रीति सैनी, गीता मिश्रा, शिवम उपाध्याय, संजय चंद्रा, नवीन शर्मा, विनोद राजपूत, उपेंद्र राठौर, राजन राठौर समेत सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित रहे।