अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का मंडलीय अधिवेशन संपन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

WhatsApp Image 2026-07-21 at 7.06.45 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में सुभाषनगर स्थित कुंवर रिसॉर्ट में बरेली मंडल का मंडलीय अधिवेशन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नवगठित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए तथा भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष एवं महासभा के महामंत्री पूरन लाल लोधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।मुख्य वक्ता पूरन लाल लोधी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता में संगठन भावना का विकास होना चाहिए। उन्होंने समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्ग की सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक रहना होगा। राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष निहाल सिंह लोधी ने अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने का संदेश दिया, जबकि मंडल अध्यक्ष प्रो. भक्ति सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन ही समाज के विकास और अधिकारों की रक्षा का आधार है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत तथा गंगा सहाय राजपूत ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक वीरेन्द्र सिंह, छोटेलाल वर्मा, सी.पी. सिंह, स्वामी प्रवक्तानंद, देवेन्द्र सिंह, हरिओम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। अधिवेशन का समापन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights