बिसौली में टेंट, बैंक्वेट, लाइट एवं डेकोरेशन कारोबारियों की समस्याओं पर मंथन हुआ

Screenshot 2026-07-21 201101
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। नगर के मधुवन फार्म हाउस में बिसौली तहसील टेंट व्यापार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में टेंट, बैंक्वेट, लाइट एवं डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एम. सगीर एवं प्रवीण अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकता और आपसी सहयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके सदस्य होते हैं। यदि सभी व्यापारी एकजुट होकर अपनी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाएंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे, तो हर समस्या का प्रभावी समाधान संभव होगा।बैठक के दौरान व्यापारियों ने टेंट, बैंक्वेट, लाइट एवं डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़ी अनेक समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर पर संबंधित अधिकारियों एवं शासन तक प्रभावी ढंग से बात पहुंचाई जाएगी और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट टेंट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, बदायूं के जिलाध्यक्ष अशोक खुराना ने आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय अधिवेशन की जानकारी दी। उन्होंने तहसील क्षेत्र के अधिक से अधिक व्यापारियों से अधिवेशन में सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही अधिवेशन के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में विज्ञापन देकर एसोसिएशन को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की भी अपील की।बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों की सुरक्षा तथा भविष्य की रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक खुराना, सुनील शर्मा, दीपेश राजपूत, डेविड मौर्य, सुशील सक्सेना, शेखर शर्मा, सचिन, सतीश सिंह, नवल किशोर, नूरी हाफिज, धर्मेंद्र प्रधान, संजीव कुमार सहित तहसील क्षेत्र के टेंट, बैंक्वेट, लाइट एवं डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संचालक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights