मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

कचहरी में चैंबर को लेकर दो अधिवक्ताओं में विवाद, ब्लेड से हमले का आरोप; दोनों पक्षों ने दी तहरीर

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कचहरी परिसर में चैंबर नंबर-26 को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद हिंसक रूप लेता नजर आया। एक पक्ष ने ब्लेड से हमला, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए शिकायतकर्ता पर स्वयं को ब्लेड मारकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। घायल अधिवक्ता का मेडिकल भी कराया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बरेली कचहरी स्थित रविन्द्र भारती गेट के सामने बने चैंबर नंबर-26 को लेकर अधिवक्ता मेराज अहमद और अधिवक्ता मोहम्मद अशरफ अली खान आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में अलग-अलग तहरीर दी है।
अधिवक्ता मेराज अहमद का कहना है कि वह वर्ष 1994 से पंजीकृत अधिवक्ता हैं और वर्ष 2005 में उन्होंने यह चैंबर अधिवक्ता आशीष पाराशरी से लिया था, जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उनका आरोप है कि अशरफ अली खान पहले उनके जूनियर के रूप में विधिक कार्य सीखते थे। मेराज अहमद के अनुसार, जब वह हज यात्रा पर गए थे, तब उन्होंने चैंबर और मुकदमों की फाइलों की देखभाल की जिम्मेदारी अशरफ को सौंपी थी। आरोप है कि इसी दौरान उनके नाम का बोर्ड हटा दिया गया, फाइलें और अन्य सामान गायब कर दिया गया तथा चैंबर पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
मेराज अहमद का आरोप है कि सोमवार को जब उन्होंने इस संबंध में विरोध किया तो अशरफ अली खान ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और पेपर कटर ब्लेड से कई वार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके पास रखी नकदी और डायरी भी छीन ली गई तथा मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। उनका यह भी कहना है कि कुछ अन्य लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, अधिवक्ता मोहम्मद अशरफ अली खान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वर्ष 2010 से वह उक्त चैंबर में नियमित रूप से बैठकर वकालत कर रहे हैं। उनके अनुसार, मेराज अहमद सरकारी शिक्षक बनने के बाद चैंबर छोड़ चुके थे और वर्ष 2010 में उन्होंने 50 हजार रुपये लेकर चैंबर का कब्जा उन्हें दे दिया था, जिसका लिखित प्रमाण उनके पास मौजूद है।
अशरफ अली खान का आरोप है कि सोमवार को मेराज अहमद उनके चैंबर में आए, गाली-गलौज की और वहां रखी फाइलें फेंकने लगे। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय कई अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। उनका कहना है कि मेराज अहमद ने स्वयं अपनी जेब से ब्लेड निकालकर खुद को चोट पहुंचाई और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
घटना में मेराज अहमद को चोटें आई हैं और उनका मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से थाना कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights