मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

रेलवे बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में सांसद नीरज मौर्य ने उठाए क्षेत्रीय रेल सुविधाओं के मुद्दे

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली/बरेली। रेलवे बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में आंवला लोकसभा क्षेत्र के सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्र के रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेलवे बोर्ड के समक्ष एक विस्तृत मांगपत्र प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की मांग की।सांसद नीरज मौर्य ने बिशारतगंज, आंवला एवं रेवती बहोड़ा खेड़ा रेलवे स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था करने, बरेली–भुज (आला हजरत) एक्सप्रेस में एसी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाने तथा भमोरा–आंवला एवं अखा–गैनी मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी।बैठक में उन्होंने स्टेशन परिसरों में टिन शेड, बाउंड्री वॉल, शुद्ध पेयजल, अलग प्रतीक्षालय, कुलियों के बैठने की व्यवस्था, रेलवे की खाली भूमि का जनहित में उपयोग, महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की नियमित तैनाती तथा मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में चिकित्सकों की पर्याप्त नियुक्ति जैसे मुद्दे भी रेलवे बोर्ड के समक्ष रखे।सांसद ने शाहजहांपुर–मुंबई नई रेल सेवा, शाहजहांपुर–फर्रुखाबाद रेल लाइन के संचालन, मथुरा के लिए दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन, मैलानी–लखनऊ रेल सेवा की पुनर्बहाली, बरेली जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा किला पुल के नीचे रेलवे अंडरपास के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से आंवला संसदीय क्षेत्र सहित पूरे बरेली मंडल के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights