मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ के 15 केंद्रों पर दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई टीईटी-2026 की परीक्षा

July 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के दूसरे दिन जनपद बदायूँ के 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए।
दूसरे दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रत्येक पाली में 5,639 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 4,875 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 764 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 86.45 रहा। वहीं द्वितीय पाली में 4,455 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,184 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति प्रतिशत 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। दोनों पालियों को मिलाकर कुल उपस्थिति 82.78 प्रतिशत रही।जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 28,198 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई तक कुल पांच पालियों में आयोजित की जा रही है। पहले तीन पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर तथा अंतिम दो पालियों में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। प्रथम दो पालियों में प्रत्येक पाली में 5,639 तथा अंतिम तीन पालियों में 5,640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।उन्होंने बताया कि प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।परीक्षा केंद्रों पर केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं ब्लैक डॉट पेन ले जाने की अनुमति थी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू की गई। इस अवधि में साइबर कैफे, फोटो कॉपी एवं प्रिंटिंग की दुकानें भी बंद रखी गईं। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डे एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए। रैन बसेरा, प्राथमिक उपचार की दवाइयों की व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी अभ्यर्थी से अतिरिक्त किराया या शुल्क वसूले जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने दावा किया है कि आगामी पालियों की परीक्षाएं भी इसी प्रकार कड़ी सुरक्षा, पारदर्शिता और निष्पक्ष व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न कराई जाएंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights