मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 में बैचलर योद्धा और बैचलर वॉरियर्स का जलवा कायम,दोनों विजेता

July 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबलों में बैचलर योद्धा और बैचलर वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 विकेट से जीत दर्ज की। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन परिणामों के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला।पहले मुकाबले में डी.फार्म प्रथम वर्ष की डिप्लोमा डेयरडेविल्स और बी.फार्म तृतीय वर्ष की बैचलर योद्धा आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर डिप्लोमा डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 89 रन बनाए। श्याम सिंह ने 49 रन और सुमित ने 15 रन का योगदान दिया। जवाब में बैचलर योद्धा के गेंदबाज प्रिंस ने 4 विकेट और सुजल ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैचलर योद्धा ने केवल 5.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। सुजल ने 32 और प्रिंस ने 30 रन की तेजतर्रार पारी खेली। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने पर प्रिंस को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।दूसरे मुकाबले में बी.फार्म चतुर्थ वर्ष की बैचलर लीजेंड्स और बी.फार्म प्रथम वर्ष की बैचलर वॉरियर्स आमने-सामने थीं। बैचलर वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैचलर लीजेंड्स ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बनाए। यामीन ने 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और एक चौका शामिल रहा, जबकि अवनीश ने 34 रन बनाए।126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैचलर वॉरियर्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। शिवम ने मात्र 19 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे। ज्ञानदीप ने 38 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। शिवम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।इन मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। बैचलर वॉरियर्स 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। डिप्लोमा चैलेंजर्स और बैचलर लीजेंड्स 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। बैचलर योद्धा पहली जीत के साथ 2 अंकों पर चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि डिप्लोमा डेयरडेविल्स और बैचलर्स बैलिस्टिक बटालियन 1-1 अंक के साथ क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं।लगातार रोमांचक मुकाबलों के बीच शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। आगामी लीग मैचों में सेमीफाइनल में जगह बनाने की जंग और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। संस्थान प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights