मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

इनर व्हील क्लब बरेली साउथ के अधिष्ठापन समारोह में निधि अग्रवाल ने अध्यक्ष एवं बबीता गर्ग ने सचिव पद की संभाली जिम्मेदारी

July 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । इनर व्हील क्लब बरेली साउथ का भव्य अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को बरेली क्लब में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. कंवल मेहरा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनू अग्रवाल तथा आई.एस.ओ. डॉ. नीलू मिश्रा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं इनर व्हील गान के साथ हुआ। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई का इनर व्हील सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष प्रीती जिंदल ने कॉलर धारण कर बैठक का शुभारंभ किया तथा मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया ।अधिष्ठापन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष प्रीती जिंदल एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई ने नव निर्वाचित अध्यक्ष निधि अग्रवाल को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। वहीं निवर्तमान सचिव मनीषा पांडे ने नवनिर्वाचित सचिव बबीता गर्ग को पिन लगाकर दायित्व सौंपा।पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय कराया तथा आगामी सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी। सेवा कार्यों के अंतर्गत क्लब द्वारा एक जरूरतमंद बच्चे को साइकिल, तीन बच्चों की एक वर्ष की शिक्षा शुल्क तथा एक सिलाई केंद्र को सिलाई मशीन प्रदान की गई ।इस अवसर पर क्लब की नई डायरेक्टरी का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया ।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. कंवल मेहरा ने नई टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं । पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनू अग्रवाल ने निवर्तमान टीम के कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई का परिचय मनीषा मेहरा ने कराया ।
डॉ मनीषा बाजपेयी ने संबोधन में उन्होंने आंगनबाड़ी को गोद लेकर उसका नवीनीकरण कराने का प्रोजेक्ट शुरू किया है जिससे बच्चों को उनके सपनों की उड़ान मिल सके साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता अभियान तथा “जीवन धारा” परियोजना जिसमें एक क्लब के द्वारा एक व्यक्ति का पूरे वर्ष का डायलिसिस कराना चाहिए ।
विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए नई टीम को समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के अंत में बबीता कपूर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रति गुप्ता ने किया।अधिष्ठापन समारोह में सीमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, अंजू गर्ग, मनीषा मेहरा, अंकिता जैन, भावना अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, चित्रा खंडेलवाल, ज्योति मलिक, नीतू टंडन, बबीता कपूर, प्रीति अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, परविंदर कौर, स्वाति अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, रूबी तनेजा, मीतू अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, रंजना ठाकुर, रितु अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights