मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
शिक्षा और रोजगार

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ओपीएस लागू करने व 8वें वेतन आयोग के लाभ यथावत रखने की उठाई मांग

July 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा के तत्वावधान में कोषागार परिसर स्थित भवन में आठवें वेतन आयोग में सभी लाभांश यथावत रखने तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग को लेकर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय एटक प्रतिनिधि राजेश जौहरी ने तथा संचालन जिलामंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय कर्मचारी नेता एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौहान के गीतों से हुआ।मुख्य अतिथि माधव मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करे। उन्होंने कहा कि सांसदों, विधायकों और एमएलसी को अनेक पेंशन सुविधाएं मिलती हैं, जबकि 35 से 40 वर्ष तक राष्ट्र सेवा करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनपीएस के तहत शेयर बाजार में निवेश के कारण कई कर्मचारियों को बेहद कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने 18 माह का लंबित डीए, आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.86 करने, 50 प्रतिशत डीए मर्ज करने, आयु के अनुसार अतिरिक्त पेंशन तथा रेलवे किराये में 50 प्रतिशत रियायत देने की भी मांग की।अध्यक्ष राजेश जौहरी ने ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने और राशिकरण की अवधि साढ़े दस वर्ष करने की मांग उठाते हुए कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका अधिकार भी मिलना चाहिए।विशिष्ट अतिथि रविंद्र मोहन सक्सेना ने कहा कि वर्ष 1982 में सुप्रीम कोर्ट के नकारा फैसले के अनुरूप आठवें वेतन आयोग के सभी लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिए जाने चाहिए। जिलामंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से सभी मांगें पूरी कराई जा सकती हैं।मीडिया प्रभारी इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।बैठक में सुभाष चंद शर्मा, आर.के. मिश्र, लाडले बाबू, रामनिवास वर्मा, शमशुद्दीन, रूफ हुसैन सिद्दीकी, इरफान हुसैन, सैयद कामरान गौहर, आयशा परवीन, शकुंतला देवी, प्रभाकर मिश्रा, हरिओम सक्सेना, गिरिराज किशोर गुप्ता, हरिओम सिंह, अवनीश कुमार, किशन पाल, पप्पू, श्यामलाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights