मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
व्यापार

एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास रंग लाए, रियोनाई एसबीआई शाखा का स्थानांतरण निरस्त

July 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) वागीश पाठक के प्रयास सफल रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राम पंचायत रियोनाई स्थित अपनी शाखा के प्रस्तावित स्थानांतरण को निरस्त कर दिया है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों एवं पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिली है।बताया जाता है कि बैंक शाखा के स्थानांतरण की सूचना मिलने के बाद रियोनाई एवं आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर पहुंचे और बैंक शाखा को यथास्थान बनाए रखने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शाखा के स्थानांतरण से उन्हें बैंकिंग सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे आमजन को भारी असुविधा होगी।ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी वागीश पाठक ने तत्काल भारत सरकार की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर रियोनाई शाखा के स्थानांतरण को निरस्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यह शाखा क्षेत्र के हजारों लोगों की दैनिक बैंकिंग आवश्यकताओं का प्रमुख केंद्र है और इसका स्थानांतरण जनहित के विपरीत होगा।एमएलसी के पत्र एवं स्थानीय जनता की भावनाओं को संज्ञान में लेते हुए भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय एवं उच्च अधिकारियों ने मामले की समीक्षा की। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने रियोनाई शाखा के स्थानांतरण के प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय लिया, जिसकी आधिकारिक सूचना एमएलसी वागीश पाठक को भेज दी गई है।इस अवसर पर एमएलसी वागीश पाठक ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान कराना मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाता रहूंगा। यह निर्णय रियोनाई की जनता की एकजुटता और जनहित की जीत है।”क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए एमएलसी वागीश पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल से हजारों लोगों को भविष्य में होने वाली बड़ी परेशानी से राहत मिली है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights