उझानी:- परम् पूज्य दिनेश फलाहारी जी महाराज की सहमति के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए न्यास के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘नेता जी’ ने नगर उझानी के मोहल्ला साहूकारा निवासी पत्रकार श्री राजेश वार्ष्णेय को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।यह नियुक्ति प्रदेश महासचिव अवधेश सक्सेना के आवास पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में की गई। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना एवं बदायूं जिलाध्यक्ष देवेश गुलाटी ने संयुक्त रूप से श्री राजेश वार्ष्णेय को मनोनयन पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी।पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश वार्ष्णेय ने कहा, _”संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगा । शीर्ष नेतृत्व व सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ !बैठक में न्यास के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और श्रीमती अदलक्खा को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।