मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में नगर पालिका का दूसरे दिन भी बड़ा एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

July 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी बड़ा अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर निरीक्षण किया गया, जहां नालियों में कूड़ा और ठोस अपशिष्ट डालकर जल निकासी व्यवस्था बाधित करने वाले 81 और दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। नगर पालिका ने साफ कर दिया है कि अब चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच में कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नालियों में कूड़ा फेंके जाने की शिकायतें सही पाई गईं, जिससे बरसात के समय जल निकासी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। इसके बाद संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस थमाकर भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में यदि नालियां कूड़े से अवरुद्ध होंगी तो इसका नुकसान पूरे शहर और आम नागरिकों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा-274 के तहत सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालना दंडनीय है और अब ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि नगर पालिका की टीमें लगातार शहर के प्रमुख बाजारों और जलभराव संभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं। यदि नोटिस मिलने के बाद भी कोई दुकानदार या व्यक्ति नालियों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई की जाएगी।नगर पालिका परिषद ने सभी व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालने से बचें, निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें और स्वच्छ, सुरक्षित तथा जलभराव-मुक्त बदायूँ बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights