मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूं में बढ़ते लावारिस जानवरों को लेकर दिशा शक्ति संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

July 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस सांड, बंदर एवं कुत्तों की समस्या को लेकर दिशा शक्ति संगठन की ओर से आज जिलाधिकारी बदायूं श्री अविनाश राय जी को एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की महिलाओं ने शहर में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लावारिस सांड, बंदर एवं कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण आए दिन लोगों पर हमला करने, पीछा करने तथा घायल करने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चियों में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।दिशा शक्ति संगठन की ओर से प्रशासन से मांग की गई कि इन लावारिस जानवरों की उचित व्यवस्था कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने संगठन की बातों को गंभीरता से सुना तथा इस संबंध में उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। संगठन की मातृशक्ति ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई है। ज्ञापन देने में डॉ गायत्री प्रियदर्शनी , रूपम गुप्ता, पूनम गौरव रस्तोगी, दीप्ति गुप्ता, सरिता सिंह, वर्षा वैश्य ,दीप्ति दीपांक रस्तोगी ,शैली शर्मा आदि सदस्याओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी क्रम में संगठन की ओर से इस गंभीर विषय पर जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाधान संबंधी सुझावों पर चर्चा हेतु एक विशेष गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें दिशा संगठन की जागरूक सदस्याओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया। गोष्ठी में श्रीमती पम्मी मेंहदीरत्ता ,कंचन गुप्ता ,शैली शर्मा ,रूपम गुप्ता, ,दीप्ति दीपांक रस्तोगी, वर्षा वैश्य इत्यादि सदस्याऐं उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights