बदायूँ।।जनपद हरदोई थाना कासिमपुर वहिन्द्र गांव खौदा खेड़ा का रहने वाला 23 वर्षीय सूरज कुमार गौतम पंजाब के लुधियाना में रहकर जूते के शोरूम पर नौकरी करता था सूरज कुमार गौतम 26 जून को अपने घर आया था कल देर रात बाइक द्वारा सूरज अपने मौसेरे भाई सुरेंद्र निवासी खौदा खेड़ा और अपने दोस्त दिलीप निवासी मीनिया खेड़ा के साथ बाइक द्वारा लुधियाना जा रहा था तो वजीरगंज थाना क्षेत्र के बन कोटा के आसपास बाइक चलाते समय सूरज को नींद की झपकी आ गई और बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सूरज कुमार गौतम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जब के मौसेरा भाई सुरेंद्र और दोस्त दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों के लिए उपचार को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जब के मृतक सूरज कुमार गौतम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया