बदायूँ में 25 हजार का इनामी जहरखुरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

WhatsApp Image 2026-07-04 at 4.54.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, थाना दातागंज पुलिस बेलाडांडी पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन लेकर भागने लगा। कुछ दूरी पर कार फंस जाने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी।खुद को घिरा देख कार सवार बदमाश गाड़ी से उतरकर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम सनी सैनी निवासी सोरों, जनपद कासगंज बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दातागंज क्षेत्र में हुई जहरखुरानी की वारदात में वांछित था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर पीड़ित को नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और एटीएम कार्ड चोरी किए थे। इस मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, नगदी तथा हरियाणा नंबर की एक कार बरामद की है।पुलिस के अनुसार, आरोपी सनी सैनी के खिलाफ बदायूं समेत अन्य जनपदों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी सहित करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मुठभेड़ के संबंध में थाना दातागंज में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights