मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बरेली के विकास पर उठाए गंभीर सवाल, भाजपा सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब : मयंक शुक्ला

June 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मयंक शुक्ला ने बरेली शहर के विकास कार्यों पर गंभीर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन शहर की जनता आज भी टूटी सड़कों, जाम, अधूरी परियोजनाओं, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक लापरवाही से जूझ रही है।मयंक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई कई परियोजनाएं वर्षों बाद भी जनता को समर्पित नहीं हो सकी हैं। स्काईवॉक, संजय कम्युनिटी हॉल परिसर का अमृत सरोवर तथा रेलवे स्टेशन के पास नगर निगम का निर्मित कॉम्प्लेक्स आज भी उपयोग में नहीं आ सके हैं। उन्होंने इन परियोजनाओं पर हुए करोड़ों रुपये के खर्च की जवाबदेही तय करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि काष्ठकला केंद्र की निर्माणाधीन परियोजना को पहले बनाया गया, फिर तोड़ा गया और दोबारा निर्माण कराया जा रहा है, जिससे पूरी परियोजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। इसकी उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांचये कराए जाने की मांग भी की।सीएम ग्रिड योजना के तहत दीनदयालपुरम क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद सड़कें टूटी हैं, पार्किंग व्यवस्था बदहाल है और पूरा क्षेत्र अव्यवस्थित पड़ा है। सपा नेता मयंक शुक्ला ने कहा कि बरेली में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब हो रहा है, एम्स की स्थापना की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई, क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल भूमि उपलब्ध न होने के कारण लखनऊ स्थानांतरित हो गया, 300 बेड अस्पताल पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहा, 100 बेड यूनानी अस्पताल भी पूरी तरह जनता को समर्पित नहीं किया गया है। उन्होंने डेलापीर में गौवंश की दुर्दशा, खुले मेनहोल, सुभाषनगर पुलिया की उपेक्षा, स्मार्ट मीटर, ट्रैफिक सिग्नलों की निष्प्रभाविता, आईटी पार्क के लंबित निर्माण तथा महंगी कॉपी-किताबों और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों के आर्थिक शोषण जैसे मुद्दे भी उठाए।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। किला ओवरब्रिज पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उसकी स्थिति खराब हो चुकी है, जबकि स्काईवॉक अब तक जनता के लिए नहीं खोला गया।अंत में मयंक शुक्ला ने कहा कि बरेली की जनता को केवल उद्घाटन और घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर विकास चाहिए। उन्होंने अधूरी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने, दोषियों की जवाबदेही तय करने और जनता के धन का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की। राम मंदिर के करोड़ों रुपए की चोरी मामले में कहा इसकी सीबीआई जांच होना चाहिए और राम मंदिर में बनाने में ईंट सरिया सीमेंट लगा था उसकी जांच होना चाहिए।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भुवनेश यादव विक्रांत सिंह पाल राहुल यादव अभिषेक यादव मुजाहिद खान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights