मुख्यमंत्री ने रीना से किया ऑनलाइन संवाद

IMG_8712
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पात्र महिलाओं को बांटे गए मुफ्त गैस कनेक्शन
बदायूं । लकड़ी और कोयले से जलने वाले चूल्हों से निजात दिलाने के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण उत्तर प्रदेश में बुधवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना की लाभार्थी ग्राम नरखेड़ा निवासी रीना पत्नी राजू से संवाद किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत 10 अगस्त को की थी। इसके साथ ही देशभर में अब गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को नए एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कलेक्टेªट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भारत सरकार के सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय एवं नगर पालिका बदायूँ की चेयरमैन दीपमाला गोयल के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि रीना जी, कैसी हैं आप, अभी तक आपके पास रसोई गैस का कनेक्शन नहीं था तो खाना कैसे बनता था।
रीना-चूल्हे पर बनाते थे।
सीएम-आपके बराबर में गुप्ता जी बैठे हुए हैं, प्रधानमंत्री जी ने इनके व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों गैस कनेक्शन भेजा हुआ है। अब तो सही समय पर भोजन बना लिया करेंगे ना।
रीना-जी अब बना लेंगे।


सीएम- अब आंख भी खराब नहीं होगी, धुएं के कारण फेफड़े भी नहीं खराब होंगे। आप स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज और देश स्वस्थ रहेगा। रीना जी आपको और जितनी भी बहने वहां आई हैं सभी को बधाई। वहां बैठे सांसद जी, मंत्री जी, विधायक जी सभी को हृदय से बधाई देता हूं, यही लोग हैं जो आप लोगों की चिंता करते हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री जी से कनेक्शन स्वीकृत कराएं हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने फ्री में आपको यह कनेक्शन उपलब्ध करवाया है, इसका लाभ आप सभी बहनों को प्राप्त होगा।
मुख्य अथिति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबी को पास से देखा है उनकी मां जब खाना बनाया करती थी तो धुएं के कारण वह एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देख पाते थे। धोएं के कारण ना जाने कितनी माताओं बहनों को बीमारी अपनी चपेट में ले चुकी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए योजना को लागू किया गया है। पिछली सरकारों में योजनाओं का पैसा बिचैलिए हड़प कर लेते थे लेकिन अब ऐसे बिचैलियों की भी दुकानें बंद हो चुकी हैं अब योजना की पूरी धनराशि लाभार्थी के खाते में पहुंचती है। गरीब की जाति और धर्म नहीं होता गरीब सिर्फ गरीब होता है जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पालता है। आज हर गरीब के घर में उसका अपना शौचालय है जिससे उसके घर की बहू बेटियां शौच के लिए बाहर नहीं जाती। सर के ऊपर पक्की छत है जिसे अब उसे बरसात के दिनों में परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ता और अब प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के अंतर्गत उसे नए गैस कनेक्शन भी जिए जा रहे हैं जिससे अब उसके घर में भोजन लकड़ी से नहीं बल्कि एलपीजी गैस से बनेगा जिससे ना तो धुआं होगा और ना ही दूर दराज से लकड़ियों को लाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी लगातार गरीब मजदूर असहयोग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना का संचालन कर रहे हैं। सभी लोग इसका लाभ उठाएं और यह जानकारी दूसरों के साथ भी साझा करें जिससे पात्रों को इन योजनाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को हर गरीब, मजदूर और असहाय की चिंता है, आज गरीब लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन बांटे जा रहे हैं, जिससे उन्हें खाना बनाने में उलझन न हो।
जिस प्रकार से सरकार की योजनाएं चल रही हैं, तो निश्चित ही भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा। अब ऐसा लगता है कि सतयुग आ गया है। जब मोदी जी और योगी जी चिंतित हैं कि देश की तरक्की कैसे हो, तो जरूर इस देश का भाग्य अवश्य बदलेगा। अच्छा सोचो-अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निश्ंिचत ही अच्छा होगा।
सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पहले योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी इधर उधर भटकता रहता था और उसे योजनाओं तक का लाभ नहीं मिलता था। लेकिन आज देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ में है। अब योजनाओं के लिए आपको भटकना नहीं पड़ता, बल्कि योजनाएं खुद आपके दरवाजे पर दस्तक देती हैं। आज आपको बुलाकर आपका हक आप को दिया जाता है। यही हमारी सरकार की नीति है कि हर पात्र लाभार्थी को समय से योजनाओं का लाभ मिले।


शेखपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि पहले घर की महिलाएं लकड़ियों से खाना बनाया करती थी जिससे बहुत सी महिलाओं की आंखें चली जाती थी अब महिलाएं लकड़ियों से नहीं बल्कि गैस सिलेंडर से खाना बनाएंगे। प्रधानमंत्री जी हर गरीब की जरूरत को समझते हुए उसे शौचालय पक्का आवास रसोई गैस कनेक्शन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं अब अपात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करता है और योजनाओं की धनराशि का पूरा पैसा उसके खाते में पहुंचता है।
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद बदाय में अब तक कुल 282893 उज्जवला कनेक्शन वितरित किये जा चुके है जिसमें से 278778 उज्जवला कनेक्शन पूर्व में तथा 4120 उज्जवला कनेक्शन उज्जवला 2.0 योजना के अन्र्तगत वितरित किये गये है। उज्जवला योजना का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध रखना, प्रदूषण को कम करना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights