भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक मण्डल स्तर पर शोक सभा आयोजित की

7c976c3b-9dcf-4476-ab36-09a48e8721bb
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल परम श्रद्धेय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्रद्धांजलि सभा से पूर्व स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि राम जन्मभूमि के नायक, गरीब, दलित, पिछड़ों, वंचित, शोषितों की आवाज, भारत माता के महान सपूत बाबूजी कल्याण सिंह भौतिक रूप से हम सबके बीच नहीं रहे लेकिन उनके विचार उनकी प्रेरणा हम सभी के बीच सदैव बनी रहेगी। बाबूजी ने अपने मूल्यों आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया, वह अपने फैसले पर सदा अडिग रहे। बाबूजी का व्यक्तित्व बहुत महान एवं दूरदर्शी एवं दृढ़ संकल्प का था। बाबूजी के साथ हमारी अनेक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं। बाबूजी हमारे राजनैतिक गुरु, संरक्षक और आदर्श थे।

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह की स्मृतियां सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेंगी बाबूजी ने हमेशा त्याग, बलिदान की बेबाक राजनीति की है। 6 दिसंबर 1992 को जो फैसला आया कि हम कारसेवकों पर गोली नहीं चलाएंगे चाहे हमें स्वयं फांसी क्यों ना हो जाए, ऐसा फैसला ऐसा निर्णय कोई और नहीं ले सकता यह निर्णय भारत माता के सपूत बाबूजी कल्याण सिंह ने लिया, इसके लिए उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी।

जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के जाने से भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। भारतीय राजनीति में बाबूजी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण था, बाबूजी देश के करोड़ों राम भक्तों के नायक थे, जिन्होंने हम सब के आदर्श भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर के लिए अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सत्ता को छोड़ दिया, वास्तव में राम मन्दिर निर्माण के लिए बाबूजी का योगदान सदैव स्मृतियों में रखा जायेगा।

श्रद्धांजलि सभा को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ‘पप्पू भैया’ पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य वरिष्ठ नेता राणाप्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

शोक सभा का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

श्रद्धाजंलि सभा में चेयरमैन दीपमाला गोयल आकाश वर्मा सैनरा वैश्य अनिल शर्मा सुरेश राठौर डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर मनोज मसीह ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ओमकृष्ण वीरेन्द्र राजपूत के० सी० शाक्य अनेकपाल पटेल अमित पाठक जिला महामंत्री शारदाकान्त शर्मा एमपी सिंह राजपूत शारदेन्दु पाठक ग्रीशपाल सिसोदिया नेकपाल कश्यप युवा नेता विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य पारस गुप्ता धर्मसिंह शाक्य कृष्णवीर सिंह मनोज मोदी मोहर सिंह लोधी राजेश सिंह नत्थूलाल वर्मा सोवरन राजपूत भगवान सिंह मौर्य तीर्थेद्र पटेल रजनी मिश्रा मनोज गुप्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा अरशद अल्वी आतिफ़ निज़ामी अनूप सिंह राघवेंद्र यादव आशीष शाक्य रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार सीमा राठौर प्रेमलता केशव चौहान धीरज सिंह यश मसीह डॉ० पंकज सिंह सहदेव सागर मधूसदून गुप्ता शरद भारद्वाज सौरभ तोमर बिजेन्द्र पटेल ज्ञानेंद्र सिंह अमित सिंह मनोज चंदेल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights