महासपर्क अभियान की दूसरी कड़ी हर गांव कांग्रेस अभियान की शुरुआत

0c2ad9d9-e23f-4ac6-8f2a-2f752a0215d5

बदायूं। बदायूं जय भारत महासपर्क अभियान की दूसरी कड़ी हर गांव कांग्रेस अभियान की शुरुआत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में ग्राम भजपुरा टप्पा जामिनि, औरंगाबाद टप्पा जामिनि, भग्ता नगला आदि ग्रामो में ग्राम अध्यक्ष बनाने हेतु बैठके की बैठक में पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई।


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले 15 दिन के अंदर पूरे जिले में ग्राम सभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन तैयार कर पार्टी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब मजलूम और दबे कुचले लोगों को सम्मान दिया है। कांग्रेस किसानों, मजदूरों की लड़ाई पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में लड़ रही है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव उमेंद्र शंखधार ने कहा जी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता के सम्मान में कोई कमी पार्टी की तरफ से नहीं की जाएगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर नत्थू सिंह यादव, शफी अहमद, राहुल शर्मा, हिमांशू परासर, सिराज प्रधान आदि मौजूद रहे