जिस क्षेत्र में कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा, वहीं पार्टी की विचारधारा और जनसरोकार मजबूत होंगे- शुभलेश यादव
बरेली । समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष,बूथ की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोजीपुरा, फरीदपुर और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा अध्यक्षों, जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने करते हुए बूथ गठन, सेक्टरवार सक्रियता, पीडीए अभियान तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं जवाबदेह बनाने के लिए नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी को दो-दो सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिनकी नियमित समीक्षा करते हुए वहां संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। साथ ही सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को चयनित बूथों की निगरानी और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर प्रभावी और सक्रिय बनाना है।आज की राजनीति में बूथ और सेक्टर ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं। जिस क्षेत्र में कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा, वहीं पार्टी की विचारधारा और जनसरोकार मजबूत होंगे। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी स्पष्ट की जा रही है ताकि संगठन के कार्यों में निरंतरता और गति बनी रहे।उन्होंने कहा कि पार्टी का हर जिम्मेदार साथी अपने निर्धारित क्षेत्र में जनता की समस्याओं को सुने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखे और संगठन को गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड तक मजबूत करने का कार्य करे।
“राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सोच के अनुरूप समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, पीडीए समाज के सम्मान और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता की आवाज उतनी ही मजबूती से उठाई जा सकेगी।”
बैठक में आगामी दिनों में विधानसभा स्तर पर विशेष संपर्क अभियान चलाने, बूथ समितियों को सक्रिय करने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने पर भी सहमति बनी। और सभी कार्यकर्ता एवं नेताओं को शिक्षक एम एल सी चुनाव में पूरी तन्मयता से वोट बनबाने से लेकर वोटरों से मिले औऱ पूरी तरह से चुनाव में जुटजाये।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप,प्रमोद सिंह विष्ट,राजकुमार पाल, नि.जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,योगेश यादव,ब्रजेन्द्र पटेल,जुल्फिकार बिट्टू,शालनी सिंह,सव्वो खान, कल्पना सागर,चन्द्रसेन सागर,विनोद यादव,रमेश यादव, बलराम यादव, संजीव यादव दंनु, यादव,जितेंद्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति, हाजी सब्बीर अहमद,इंद्रपाल सागर,राजवीर यादव सतेंद्र सविता,अक्षित यादव,अतुल पाराशरी,पन्ना लाल साहू,धर्मपाल लोधी,राजेश यादव,प्रेमपाल यादव,कंचन यादव,चंद्र प्रकाश चंदू,सुनील सोनकर,द्रोण कस्यप आदि लोग मौजूद रहे।















































































