बरेली । थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव गोटिया संतोष में बनी गौशाला में चारा काटने की मशीन में करंट आने से 32 वर्षीय कर्मचारी राहुल पुत्र मेवाराम की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी।मृतक राहुल के परिजनों ने बताया ग्राम गोटिया संतोष में सरकारी गौशाला बनी है उस गौशाला में राहुल 5 वर्ष से नौकरी कर रहा था। मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे गौशाला में गाय का चारा मशीन से काट रहा था इस दौरान मशीन में करंट आ गया और राहुल करंट की चपेट में आ गया सूचना मिलते ही परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे , परिवार वाले राहुल को बरेली निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया राहुल की पत्नी जसोदा देवी और दो छोटे छोटे बच्चे हैं । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी।