पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने का सपना देखने वालों के लिए बुरी खबर है। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा खुद मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को दोनों अफसरों ने महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी में छापामार अंदाज में एंट्री मारी और परीक्षा केंद्र का चप्पा-चप्पा छान मारा।डीएम का अल्टीमेटम केंद्र में घुसते ही डीएम अवनीश राय गरजे – “युवाओं का भविष्य बेचने वालों को बख्शेंगे नहीं। नकल कराने की सोची भी तो जेल में सड़ोगे।” उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को साफ कहा कि जरा सी लापरवाही पर सीधे सस्पेंशन होगा।एसएसपी का एक्शन प्लान-एसएसपी अंकिता शर्मा ने जैमर से लेकर सीसीटीवी की एक-एक तार चेक की। बोलीं, “पेपर लीक गैंग हो या सॉल्वर गैंग, बदायूं में घुसे तो सीधे हवालात पहुंचेंगे। हर केंद्र पर हमारी QRT और खुफिया टीमें मुस्तैद हैं।”500 मीटर में धारा 144- केंद्र के आसपास मजमा लगाने पर रोक। थ्री लेयर चेकिंग- गेट पर, बरामदे में, कमरे के अंदर – तीन बार तलाशी। लाइव निगरानी- डीएम-एसएसपी के दफ्तर से हर कमरे की लाइव फीड पर नजर।एसएसपी ने कहा “अभ्यर्थी मेहनत पर भरोसा करें। शॉर्टकट अपनाया तो करियर के साथ-साथ थाने के चक्कर भी लगेंगे। सोशल मीडिया पर पेपर बेचने वाले सावधान, साइबर सेल का शिकंजा तैयार है।”