निशुल्क कोचिंग से 35 से 40 युवाओं का अग्निवीर में चयन, कोच अजय कश्यप का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026-06-09 at 5.26.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार और सम्मानजनक भविष्य की राह दिखाने वाले रेलवे कोच अजय कश्यप के मार्गदर्शन में बड़ी सफलता हासिल हुई है। दूर-दराज क्षेत्रों से आए करीब 150 युवाओं में से 35 से 40 युवाओं का चयन अग्निवीर भारतीय सेना में हुआ है।
चयनित युवाओं ने सेना भर्ती की तैयारी के लिए कोच अजय कश्यप से निशुल्क प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त किया था। सभी चयनित युवा इस माह के अंत तक अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगे। ट्रेनिंग पर जाने से पहले युवाओं ने अपने कोच अजय कश्यप को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और अपनी सफलता का श्रेय उन्हें देते हुए आभार व्यक्त किया।
चयनित युवाओं में कई ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। कोई निजी नौकरी कर रहा था, कोई किसान परिवार से है, तो किसी के सिर से पिता का साया उठ चुका है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन युवाओं ने कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की है।कोच अजय कश्यप पिछले 26 वर्षों से जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें नई पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण से हर वर्ष अग्निवीर भारतीय सेना के अलावा सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में युवाओं का चयन होता है।
सफल अभ्यर्थियों में सत्यम, सौरभ, केशव, विशाल, सक्षम, करन, सुशांत सिंह, रुपिंदर गुर्जर, शिवम गंगवार, विवेक शर्मा, माधव, आदर्श सिंह, रूद्र, अमित, अंकित और वीरू सहित अन्य युवा शामिल हैं।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सभी चयनित युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights