जिला सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

WhatsApp Image 2026-06-08 at 7.29.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट्रेट सभागार, बदायूँ में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अवकाश प्राप्त) ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गैर सरकारी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में पूर्व सैनिकों एवं सैनिक आश्रितों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा नवीन प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल पांच प्रार्थना पत्रों को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए हैं, वे आगामी जिला सैनिक बन्धु बैठक में अपने प्रकरणों की प्रगति एवं निस्तारण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में जनपद के 21 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम अम्बुज कुमार शुक्ल एवं अजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा उद्योग विभाग से सहायक आयुक्त संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गैर सरकारी सदस्य के रूप में ऑनरेरी सब लेफ्टिनेंट सतीश चन्द्र (अवकाश प्राप्त) ने सहभागिता की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights