बदायॅूं। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई द्वारा अपनी वेबसाइट एचटीटीपीहजकमेटीडॉटजीओवीडॉटइन पर हज-2027 के सम्बन्ध में सकुर्लर जारी किया है जिसमें हज व उमराह मंत्रालय सऊदी अरब सरकार से सूचना के आधार पर भारतीय दूतावास रियाद सऊदी अरब द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं जिसमें हज-2027 की तैयारियॉं जल्द आरम्भ होने की सूचना दी गयी है। हज-2027 हेतु इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि हज-2027 की घोषणा शीघ्र कर दी जायेगी। हज-2027 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना चाहिए। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। हज-2027 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर 2027 तक होना आवश्यक है। नये जारी पासपोर्ट में इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम ख़ाली न छोड़े।हज-2027 के सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह अपना मूल अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखें जिसके पास 31 दिसम्बर 2027 तक की वैद्यता का पासपोर्ट उपलब्ध है वह आवेदन हेतु तैयार रहें,जिनके पास 31 दिसम्बर 2027 तक वैद्यता का पासपोर्ट नहीं है वह नया पासपोर्ट बनवा लें। इसके लिए वह तत्काल पासपोर्ट कार्यालयों में आवेदन कर दें,ताकि हज-2027 की शीघ्र घोषणा होने पर ऑनलाइन आवेदन हेतु उनके पास पासपोर्ट उपलब्ध रहे।