बरेली में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई,52,500 परीक्षार्थी

WhatsApp Image 2026-06-08 at 5.07.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार को बरेली जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। तीन दिनों तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8, 9 और 10 जून को लगभग 52 हजार 500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हालांकि जिन परीक्षार्थियों ने शासनादेश जारी होने से पहले अपनी यात्रा शुरू कर दी थी, उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सका। वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि वापसी यात्रा के दौरान उन्हें सरकार की इस राहत का लाभ अवश्य मिलेगा।
भीषण गर्मी के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों में पुलिस की वर्दी पहनने का उत्साह साफ दिखाई दिया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी तथा उनका पुलिस सेवा में जाने का सपना जल्द साकार होगा।परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भारी भीड़ देखने को मिली। पहली पारी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने आगामी पालियों और परीक्षा दिवसों के लिए भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights