अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभाने 1032 प्रतिभाओं को सम्मानित किया

WhatsApp Image 2026-06-08 at 5.09.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण समिति महासभा के तत्वाधान में रविवार को संजय कम्युनिटी हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद की 1032 हाई स्कूल इंटर की प्रतिमाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा की वर्तमान समय में शिक्षा ही एक सशक्त माध्यम है अपने समाज को सुधार करने के लिए इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करें जिससे मैं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। विशिष्ट अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है आज का सम्मान निश्चित रूप से मेधावी सम्मान है इस कार्यक्रम की प्रेरणा से छात्रों का हौसला बढ़ेगा। कार्यक्रम को विभिन्न क्षेत्रों से आए विधायकों ने एक स्वर में कहा कि आज आवश्यकता है कि हम लोग संगठित होकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें और देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नेहाल सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में 1032 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने जनपद में हाई स्कूल एवं इंटर में बेहतर अंक प्राप्त किया वहीं विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी एवं मंडल अध्यक्ष भक्ति सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित रहने वालों में महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, राज महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार, अधीर सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights