बदायूँ में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, हिन्दू रक्षा दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-06-07 at 1.54.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने मांग की कि सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रामजी भईयाजी ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर सरकारी और बंजर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनका प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन को स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिसके चलते यह मांग उठाई गई है।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम मथुरिया ने भी प्रशासन से अवैध अतिक्रमण के मामलों में निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस दौरान नगर अध्यक्ष यश जोशी, नगर उपाध्यक्ष लवकुश शर्मा, करण साहू, नंदलाल, शिवम मथुरिया, विशाल, पंकज साहू, दिनेश राठौर, एडवोकेट आलोक जोशी, ऋषभ सागर, नितिन, अंकित, चंद्रपाल, जयप्रकाश, लालू, सुरेंद्र, राजू, बृजेंद्र राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights