एमएलसी बागीश पाठक के प्रयास से स्टेडियम का कायाकल्प,खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाओं की सौगात

WhatsApp Image 2026-06-07 at 12.58.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का व्यापक नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है और अब यह आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित होकर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैयार है। शीघ्र ही निर्धारित तिथि एवं समय की घोषणा के बाद स्टेडियम को औपचारिक रूप से जनता और खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा।
स्टेडियम के कायाकल्प में एमएलसी बागीश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप स्टेडियम में विभिन्न खेल सुविधाओं का विकास और उन्नयन किया गया है। विशेष रूप से अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा अन्य आवश्यक खेल सुविधाओं को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिल सकेगा।नवीनीकरण के बाद अब बदायूँ के खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध होगा। उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अन्य जनपदों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।एमएलसी बागीश पाठक ने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्टेडियम का नवीनीकरण इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। अब खिलाड़ी और खेल प्रेमी उस शुभ अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब इस आधुनिक स्टेडियम का लोकार्पण कर इसे जनपदवासियों को समर्पित किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights