बरेली। हिंदुस्तानी पसमंदा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर कुतुब शाहदानावली सरकार दरगाह पर चादरपोशी कर विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य तथा प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी गईशारिक अब्बासी ने कहा कि देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। दरगाह में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की उन्नति, जनता की खुशहाली तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव कायम रहने की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने भी मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन के लिए दुआ की। इस अवसर पर तारिक कुरैशी, आलम कुरैशी, शफ्फात हुसैन, अली, सलीम खान, साजिद बेग, जैद, हसीब अंसारी, आजम, अनीस सकलैनी, शाहदाना वली सरकार के प्रबंधक अब्दुल वाजिद नूरी सहित हिंदुस्तानी पसमंदा मंच के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।