खो-खो महिला-पुरुष और महिला कबड्डी में बदायूं बना चैंपियन, पुरुष कबड्डी में पीलीभीत ने जीती चल बैजयंती ट्रॉफी
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित तृतीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने विजेता टीमों को चल बैजयंती ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता 3 जून से 5 जून तक आयोजित की गई, जिसमें बरेली जोन के आठ जनपदों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं फेंसिंग जैसी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।खो-खो में बदायूं का रहा एकतरफा दबदबापुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बदायूं ने पीलीभीत को 27-18 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में बदायूं ने मुरादाबाद को 13-05 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
महिला कबड्डी में भी बदायूं बना विजेतामहिला कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बदायूं ने मुरादाबाद को 33-31 अंकों से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। पूरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
पुरुष कबड्डी का खिताब पीलीभीत के नाम
पुरुष कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पीलीभीत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान बदायूं को 30-22 अंकों से पराजित कर चल बैजयंती ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इन टीमों को मिली चल बैजयंती ट्रॉफी
खो-खो प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) – बदायूं
कबड्डी प्रतियोगिता (महिला वर्ग) – बदायूं
कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) – पीलीभीत समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय सहित विभिन्न जनपदों से आए टीम मैनेजर एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।का सफल संचालन प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह ने किया, जबकि उद्घोषणा की जिम्मेदारी रविन्द्र मोहन सक्सेना एवं कमलेश मिश्रा ने संभाली। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराया।
खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम बनी पुलिस खेल प्रतियोगिता















































































