प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे समर्थ मिश्रा, आवास पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम

WhatsApp Image 2026-06-05 at 6.44.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे युवा समाजवादी नेता समर्थ मिश्रा का उनके आवास पर भव्य स्वागत किया गया। बरेली आने से पहले ही कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समर्थ मिश्रा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह एवं प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा समर्थ मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बरेली जनपद के लिए सम्मान की बात बताया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समर्थ मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है, वह उस विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि बरेली जनपद के प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत की है और प्रदेश नेतृत्व ने उसी मेहनत को सम्मान देने का कार्य किया है।समर्थ मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान, भाईचारे और जनहित की राजनीति करने वाली पार्टी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को और मजबूत करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना तथा जनता की आवाज को मजबूती से पार्टी मंच तक पहुंचाना होगी।उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे बरेली जनपद और विशेष रूप से कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और टिकट के प्रबल दावेदार हैं। सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच रहने का प्रयास किया गया है और आगे भी यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता का विश्वास ही किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पूंजी होती है।प्रेस वार्ता के दौरान समर्थ मिश्रा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को साथ लेकर चलना समय की आवश्यकता है। समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और विकास का वातावरण स्थापित करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव के समन्वय से समाजवादी आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।पिछले दिनों समर्थ मिश्रा द्वारा सुभाषनगर क्षेत्र में कराया गया श्रीमद्भागवतकथा कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़ ने उनको चर्चा के केंद्र में लाया था।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थ मिश्रा को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने से युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है तथा संगठन को नई ऊर्जा मिली है।अंत में समर्थ मिश्रा ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights