बदायूँ एआरटीओ की वृक्षारोपण के साथ 81 वाहनों पर कार्रवाई, 14 वाहन सीज; यातायात नियम तोड़ने वालों के 61 चालान

WhatsApp Image 2026-06-05 at 6.47.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ हरिओम तथा यात्री मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने परिवहन विभाग परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम और यात्री मालकर अधिकारी द्वारा जिले में ओवरलोड एवं अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 7 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया तथा 4 वाहनों को सीज किया गया। इन वाहनों से 2.41 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया।
इसके अतिरिक्त अनधिकृत रूप से संचालित ईको, बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों का चालान तथा 10 वाहनों को सीज किया गया।वहीं, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 35, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 21, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 10 तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 11 चालान किए गए। कुल मिलाकर 61 चालान किए गए।परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें। विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज की साझा जिम्मेदारी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights