बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया, बदायूँ में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धरती का तापमान बढ़ रहा है और प्रदूषण लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियों को बचाता है।”एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर नीरज चौहान, विप्लव,भारती, रामकिशोर,यशपाल सिंह सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने किया।