बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों रेनू, सलोनी माहेश्वरी, कौशल बाबू, अंश शर्मा, लवी पाल, आयुष एवं सौम्या वैश्य ने पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य प्रचार्य उदय प्रताप भास्कर, निशा शर्मा, चरनजीत , आकाश चांडक, शिखा वर्मा, नवनीत ठक्कर एवं जितेन्द्र यादव ने भी सक्रिय भागीदारी की तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी निरंतर जिम्मेदारी है।संस्थान के चेयरमैन सुभाष चंद्र एवं डायरेक्टर राजन मेन्दिरत्ता अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा प्रबंधक विक्रांत मेन्दिरत्ता एवं सचिव करन थरेजा ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।