बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा, बदायूं के तत्वावधान में शाखा संरक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता के फार्म हाउस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था “एक गिलहरी” के संस्थापक सुनील गुप्ता एवं सोनिका ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर पीपल, बरगद, सागौन और नीम सहित पांच छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही भारत विकास परिषद की ओर से संस्था “एक गिलहरी” को 45 पौधे भेंट किए गए, जिन्हें संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोपित एवं संरक्षित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुनील गुप्ता एवं सोनिका को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।शाखा अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर शाखा संरक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, संगठन सचिव मनीष सिंघल, सचिव सौरव रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, पर्यावरण सचिव राजेंद्र कुमार गुलाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, संस्कार संयोजक अशोक गौड़, रवींद्र वार्ष्णेय, राजीव भारती, जवाहर रस्तोगी, सेवा संयोजक देवेंद्र गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, आकाश कमल, महिला सहभागिता संयोजक अंजू सक्सेना, राजीव अग्निहोत्री, विनीता सक्सेना, मंजू गुप्ता, मीना मिश्रा सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित