पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसएसपी का सख्त फोकस, नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा कराने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-06-05 at 4.20.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, यातायात प्रबंधन, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और नकल रोकने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार सहित संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य एवं व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।प्रशासन का कहना है कि भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights