बदायूँ। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू युवा वाहिनी ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर का शुभारंभ मातृशक्ति अनुपमा सिंह, नीरू शर्मा, ज्योति सक्सेना एवं प्रभा गंगवार द्वारा किया गया। शिविर में लगभग 25 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला अस्पताल परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर आदेश शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।जिला संयोजक नितिन सक्सेना ने बताया कि महाराज जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। रक्तदान एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।कार्यक्रम में जिला महामंत्री एडवोकेट निष्कर्ष प्रताप सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला प्रभारी आदेश शर्मा, जिला संयोजक एड. नितिन सक्सेना, जिला महामंत्री एड. निष्कर्ष प्रताप सिंह, सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरद सक्सेना, भाजपा जिला महामंत्री जोगेन्द्र राठौर, एड. कौशल मिश्रा, अशोक गुप्ता, पवन राठौर, अरविन्द शर्मा, ज्ञानेन्द्र चौहान, दिशांत गुप्ता, मुदित गुप्ता, हिमांशु पटेल, हरेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, अरेंद्र यादव, मोहित मिश्रा, विशेष कांत, ब्रह्मदेव मिश्रा साहित आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।